ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
मीसाबंदियों का शॉल तथा श्रीफल देकर सम्मान किया गया जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा तथा भरत महाजन एवं दिवंगत मीसाबंदियों के परिजनों का सम्मान किया गया
धार नगर के कांति पैलेस गार्डन में मीसा बंदी स्वर्गीय भंवर लाल जी राजपुरोहित विचार मंच के द्वारा एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता संघ के जिला विभाग प्रचारक दिनेश तेजरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू धर्म एक दर्शन है जिसमें सभ्यता बदलती है लेकिन संस्कृति कभी नहीं बदलती भारत की सभ्यता विश्व की सबसे प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हिंदू जागरण मंच के पूर्व संयोजक राधेश्याम यादव ने कहा कि आपातकाल की विभीषिका ने ब्रिटिश हुकूमत की याद को ताजा कर दिया अतिथियों का स्वागत राकेश राजपुरोहित तथा शरद राजपुरोहित के द्वारा किया गया देवेंद्र सोनाने मीसा बंदी भंवरलाल जी राजपुरोहित के जीवन पर प्रकाश डाला इस अवसर पर मीसाबंदियों द्वारा अपने परिजनों को लिखे गए पत्रों को भी दिखाया गया जिससे उस समय की तत्कालीन परिस्थितियों को समझाया गया कार्यक्रम का संचालन अंशुल राजपुरोहित के द्वारा किया गया डॉ श्रीकांत द्विवेदी के द्वारा अंत में सभी अतिथियों तथा प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया गया उक्त जानकारी समिति के सदस्य तथा लक्ष्मी गौशाला के अध्यक्ष नरेश राजपुरोहित द्वारा दी गई




































