अमरकंटक में पितृमोक्ष अमावस्या पर नर्मदा तटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

---Advertisement---

अमरकंटक में पितृमोक्ष अमावस्या पर नर्मदा तटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रामघाट , पुष्कर बांध और अरंडी संगम में स्नान , तर्पण व पिंडदान कर पितरों को किया स्मरण

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की पावन उद्गम स्थली / पवित्र धार्मिक नगरी अमरकंटक में शनिवार को पितृमोक्ष अमावस्या को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई । इस अवसर पर रामघाट , पुष्कर बांध एवं अरंडी संगम स्थित नर्मदा तटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे । श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर अपने पितरों की आत्मिक शांति एवं सद्गति की कामना से जल तर्पण , श्राद्ध और पिंडदान किया ।

प्रातःकाल से ही नर्मदा तटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था । पुरोहितों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए । श्रद्धालुओं ने जल , तिल एवं पूजन सामग्री अर्पित कर अपने दिवंगत पूर्वजों का स्मरण किया और परिवार की सुख-शांति , समृद्धि एवं कल्याण की कामना की । इसी के साथ सोलह दिवसीय पितृ पक्ष का समापन हुआ ।

कुल देवी-देवताओं और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों का पूजन

श्राद्ध अमावस्या पर इंदौर , उज्जैन , रायसेन , धार , शाजापुर , रतलाम , देवास सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने अपनी पारिवारिक परंपराओं के अनुसार कुल देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की । इस दौरान पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों का भी पूजन किया गया । भजन , नृत्य और जयकारों के बीच श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन नजर आए ।

शनि देव की पूजा कर मांगा आशीर्वाद

शनि अमावस्या के संयोग पर श्रद्धालुओं ने पीपल वृक्ष का पूजन कर आरती की तथा शनि देव को तेल और पुष्प अर्पित किए । भक्तों ने शनि देव से सुख-समृद्धि , परिवार की खुशहाली और जीवन में सुख-शांति बनाए रखने की प्रार्थना की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

Leave a Comment