स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय आधार एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के कल्याण विभाग द्वारा सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस, रांची में दिनांक 28 एवं 29 सितंबर, 2026 को दो दिवसीय आधार एवं चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य सीसीएल के कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को आधार से संबंधित आवश्यक सेवाएं तथा स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराना था।
आधार शिविर के दौरान कुल 78 लोगों ने उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाया। वहीं, चिकित्सा शिविर में 218 प्रतिभागियों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
चिकित्सा शिविर के दौरान व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के संबंध में भी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। कार्यस्थल पर ही आधार एवं चिकित्सा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होने से कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को आवश्यक सेवाओं का लाभ सहज एवं सुविधाजनक रूप से प्राप्त हुआ।
इस पहल के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं कर्मचारी कल्याण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।


































































