सपने साकार करने अवसर का लाभ उठाएं युवा-जिपं अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह  लक्ष्य प्राप्ति के लिए युवाओं में अनुशासन आकांक्षा व अथक प्रयास जरूरी- सीईओ जिला पंचायत

---Advertisement---

रोजगार- स्वरोजगार के लिए सरकार के प्रयास सराहनीय- उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर

युवाओं को स्वावलंबी बनाने सरकार प्रतिबद्ध- पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम

अप्रेंटिसशिप/मेगा जॉब फेयर के माध्यम से 202 युवाओं का हुआ प्रारंभिक चयन

मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 20 कंपनियां हुईं उपस्थित

अनूपपुर 25 मार्च 2026/ जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने कहा है कि युवा संगम, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप जॉब फेयर 2025- 26 का आयोजन स्किल इंडिया के सपने को साकार करने का मंच है। युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ बढ़-चढ़कर अपनी योग्यता का परचम लहराते हुए औद्योगिक कंपनियों में अपना स्थान बनाना चाहिए। उक्ताशय के विचार जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अनूपपुर में कौशल भारत- सशक्त भारत अंतर्गत आयोजित युवा संगम मेला अप्रेंटिसशिप/मेगा जॉब फेयर में युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से एवं युवाओं से चर्चा कर प्रोत्साहन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने रोजगार मेला के विभिन्न प्रक्रियाओं का अवलोकन किया एवं रोजगार मेला में उपस्थित कंपनी प्रतिनिधियों एवं युवाओं से संवाद कर कंपनियों से जिले के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने एवं ज्यादा से ज्यादा चयन करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने सपने सच करने व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जीवन में अनुशासन, आकांक्षा, व अथक प्रयास आवश्यक है उन्होंने कहा कि युवा अनुशासन को कायम रखकर अपनी पढ़ाई को निरंतर नई ऊंचाइयां दें उन्होंने कहा कि युवा सपने देखे तथा बड़े मुकाम को हासिल करने के लिए आगे बढ़े उन्होंने कहा कि करियर बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए उन्होंने अपनी मोटिवेशनल स्पीच के माध्यम से उपस्थित युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया जिसका युवाओं ने करतल धवनि से समर्थन किया।

जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाल्मिक राठौर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शत प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले के युवाओं को रोजगार की दिशा में यह पहला सार्थक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम ने कहा कि युवाओं को अपने उद्देश्य को स्वयं तय करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को जिले के उद्योगों में यथा उचित स्थान प्राप्त हो इस दिशा में समन्वित प्रयास जरूरी है उन्होंने सरकार द्वारा युवाओं को प्रतिबद्धता के साथ स्वावलंबी बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की ।

अप्रेंटिसशिप/मेगा जॉब फेयर में विभिन्न क्षेत्रों की 20 कंपनियों-मदरसन सुमी अहमदाबाद एंड्राईड ड्राईवशाफ्ट पीथमपुर जीडीएक्स सिक्योरिटी नोएडा, आज्ञा ऑटो लिमिटेड, एमआरएफ टायर दहेज गुजरात बजाज ऑटो लिमिटेड पुणे टाटा मोटर्स गुजरात टेनको पीथमपुर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा टू व्हीलर पीथमपुर धार, धूत ट्रांसमिशन पीतमपुर धार, कीर्ति इंडस्ट्रीज पीथमपुर धार, सुपर ऑटो लिमिटेड पुणे चाकन, इंडोरेक्स टेक्नोलॉजी पुणे, विक्टोरी प्राइवेट लिमिटेड पुणे, लर्नेट स्किल अनूपपुर, आई सेक्ट पीएमकेके अनूपपुर, एसआईएस सिक्योरिटी परसवार, ईसीएएम ग्रुप अनूपपुर, माता इंडिया देवास,आदि के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर युवाओं को उनकी पात्रता एवं रुचि के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु काउंसलिंग की एवं पात्र युवाओं का प्रारंभिक रूप से चयन किया। मेले में रोजगार हेतु इच्छुक 369 युवक-युवतियों ने अपना पंजीयन कराया, जिनमें से 202 युवक-युवतियों का प्रारंभिक चयन किया गया।

युवा संगम मेले में जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन श्री शशांक प्रताप सिंह, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्री वेदलाल महरा, जिला प्रबंधक आजीविका श्री दीपक मोदनवाल, पशुपालन विभाग से डॉ लोकेश महोबे व डॉ पूजा महोबे जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से सहायक प्रबंधक सुश्री प्रियंका सोनी सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी, जनप्रतिनिधि गण, पत्रकार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रबंधक आजीविका श्री दीपक मोदनवाल द्वारा किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 13, 2026

October 13, 2026

October 13, 2026

October 13, 2026

मैनपाट में 15 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में जुटेंगे संगीत और नृत्य के दीवाने शाम 6 बजे से शुरू होगा रंगारंग आयोजन, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र; विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार मैनपाट। नवरात्रि के उत्साह, पारंपरिक गरबा-डांडिया की उमंग और आधुनिक संगीत के संगम के बीच मैनपाट में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट में शाम 6 बजे से शुरू होगा। आयोजन में गरबा-डांडिया, लाइव म्यूजिक, डीजे, रैप, नृत्य प्रतियोगिताओं और आकर्षक पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभागियों एवं दर्शकों को मनोरंजन का विशेष अवसर मिलेगा। पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस बार कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की गई है। आयोजकों का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन को एक मंच पर लाकर नवरात्रि के उत्सव को यादगार बनाना है। आयोजन में मैनपाट सहित आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। लाइव बैंड और डीजे की धुनों पर थिरकेंगे प्रतिभागी ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में संगीत की विविध प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन में ‘रंग-राग’ लाइव बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति देगा, जबकि डीजे हर्ष की धुनों पर प्रतिभागियों को गरबा और डांडिया का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही दादा 22_11 की रैप प्रस्तुति कार्यक्रम में आधुनिक संगीत का रंग जोड़ेगी। पारंपरिक गुजराती गरबा की लय, डांडिया की ताल और डीजे के संगीत के बीच आयोजन स्थल पर उत्सवी माहौल तैयार करने की योजना है। रंग-बिरंगी रोशनी, सुसज्जित मंच और संगीत की प्रस्तुतियां शाम को खास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकार रहेंगे आकर्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा यानी छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामायण के कलाकार विवेक चंद्रा की मौजूदगी और प्रस्तुति को लेकर भी आयोजकों ने विशेष आकर्षण रखा है। कार्यक्रम की मेजबानी और मनोरंजन की जिम्मेदारी मॉमिता गांगुली संभालेंगी। उनकी प्रस्तुति के साथ संगीत, नृत्य और मंचीय गतिविधियों को मनोरंजक बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि दर्शकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक उत्सव के साथ आधुनिक मनोरंजन का अनुभव मिल सके। बेस्ट कपल और बेस्ट डांस ग्रुप प्रतियोगिता में दिखेगी प्रतिभा कार्यक्रम में केवल संगीत और नृत्य का आनंद ही नहीं मिलेगा, बल्कि प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए बेस्ट कपल, बेस्ट डांस ग्रुप और बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाएगी। विशेष रूप से बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी। आयोजकों का कहना है कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य लोगों को नृत्य, संगीत और पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। बच्चे, युवा, कपल और समूह अपनी प्रतिभा के माध्यम से आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे। फूड काउंटर और हाईटेक लाइटिंग की रहेगी व्यवस्था कार्यक्रम में खानपान की सुविधा के लिए फेस्टिव फूड एवं बेवरेज काउंटर लगाए जाएंगे। वहीं, मंचीय प्रस्तुतियों को आकर्षक बनाने के लिए हाईटेक इवेंट प्रोडक्शन, संगीत और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ दर्शकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। परिवार और दोस्तों के साथ आने वाले लोगों को एक उत्सवी वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। पारंपरिक डांडिया और आधुनिक डीजे संगीत का मेल इस आयोजन को खास बनाने की तैयारी का हिस्सा है। डॉ. डी.के. सोनी टाइटल स्पॉन्सर, डीपीएस स्कूल भी सहयोगी इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर डॉ. डी.के. सोनी हैं। डीपीएस स्कूल, अंबिकापुर स्पॉन्सर्ड बाय के रूप में जुड़ा है, जबकि तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट आयोजन का वेन्यू पार्टनर है। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। सिंगल टिकट 300 और फैमिली टिकट 1000 रुपये कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सिंगल टिकट 300 रुपये तथा फैमिली टिकट 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए आयोजकों ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। टिकट बुकिंग एवं संपर्क: 9770629106, 9232724423, 7987909522, 7869307571, 9340337944 और 9424191916। आयोजकों ने मैनपाट और आसपास के क्षेत्र के लोगों से परिवार एवं मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ संगीत, नृत्य, पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का ऐसा मंच बनेगा, जहां लोग नवरात्रि के उल्लास का आनंद उठा सकेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी – आयोजन: तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2 – दिनांक: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार – समय: शाम 6 बजे से – स्थान: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट, छत्तीसगढ़ – मुख्य आकर्षण: गरबा-डांडिया, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं – होस्ट एवं एंटरटेनर: मॉमिता गांगुली – लाइव बैंड: रंग-राग – डीजे: हर्ष – टिकट दर: सिंगल 300 रुपये, फैमिली 1000 रुपये – टाइटल स्पॉन्सर: डॉ. डी.के. सोनी – वेन्यू पार्टनर: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट

October 13, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment