संजय अग्रवाल के योग आयोग अध्यक्ष बनने पर स्कूलों में योग शिक्षा को मिलेगी नई दिशा :- सतीश उपाध्याय

---Advertisement---

 

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ की माटी से जुड़े, वर्षों से निःशुल्क योग शिविरों के माध्यम से आमजन को योग के प्रति जागरूक करने वाले संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ शासन के योग आयोग का अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) नियुक्त किये जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में योग को नई दिशा मिलेगी और विद्यालयों में योग शिक्षा को व्यापक रूप से बढ़ावा मिलेगा।

सरस्वती शिशु मंदिर के योग प्रांगण में आयोजित नियमित योग सत्र के दौरान योग साधकों को संबोधित करते हुए सतीश उपाध्याय ने कहा कि संजय अग्रवाल की नियुक्ति से पूरे छत्तीसगढ़ में योग के प्रति नई जागरूकता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में योग को नियमित और अनिवार्य कालखंड के रूप में लागू करने की दिशा में ठोस पहल होगी साथ ही योग शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी प्रारंभ किये जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा विद्यालयों में अन्य पाठ्यपुस्तकों के साथ योग की पुस्तकें भी विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार उपलब्ध कराई जाती हैं लेकिन अधिकांश स्कूलों में योग शिक्षक नहीं होने के कारण इन पुस्तकों का समुचित उपयोग नहीं हो पाता। यदि विद्यालयों में प्रशिक्षित योग शिक्षक नियुक्त किये जाते हैं तो विद्यार्थियों को इन पुस्तकों का वास्तविक लाभ मिलेगा।

सतीश उपाध्याय ने कहा कि योग को स्कूली शिक्षा का अनिवार्य हिस्सा बनाये जाने से विद्यार्थियों को प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम, आसन और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी नियमित रूप से प्राप्त होगी। इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर में छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा निर्धारित योग पाठ्यक्रम के अनुरूप नियमित रूप से योगाभ्यास कराया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में योग साधक भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर बलवीर कौर, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशि, भैरव केसरवानी, मनीष कुमार गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, पवन कुमार पोद्दार, विकास कुमार गोयल, गंगा भोजवानी, विपिन कुमार बोथरा, आकांक्षा बोथरा, मनोज कुमार भोजवानी, कमलेश गोयल, कैलाश दुबे, नीलम दुबे, बबीता अग्रवाल, संतु, सुशील कुमार ताम्रकार, सुनील कुमार गुप्ता, कृष्णकांत ताम्रकार, विनोद कुमार सोनी, बीके हुक्म लाल, सरिता सिंह, रेखा सिंह, विमला मदान, पिंकी सलूजा, अंजलि जैन, रामसेवक विश्वकर्मा सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment