संभागायुक्त इंदौर डॉ सुदाम खाड़े ने धार जिले में आधुनिक उद्यानिकी और बुनियादी ढांचे के विकास का अवलोकन किया

---Advertisement---

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार, इंदौर संभाग आयुक्त डॉ सुदाम खाडे ने आज धार जिले के बदनावर विकासखंड का सघन दौरा कर उन्नत कृषि तकनीक एवं जिले में किए जा रहे नवाचारों का अवलोकन किया।

इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य किसानों के नवाचारों को प्रोत्साहित करना था। संभाग आयुक्त ने ग्राम रूपाखेड़ा, नाहरखेड़ा और तिलगारा में पॉली हाउस और शेडनेट हाउस का निरीक्षण किया, जहाँ किसान उच्च गुणवत्ता वाले फूलों जैसे गुलाब, जरबेरा, लिथियन्सन, जिप्सोफिला और कश्मीरी गुलाब के साथ-साथ ‘हाई-वैल्यू’ फसल ‘ब्लूबेरी’ की खेती कर रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान उप संचालक उद्यानिकी विभाग श्री नीरज सवालिया ने बताया कि जिले में वर्तमान में लगभग 1,86,589 वर्ग मीटर क्षेत्र में पॉलीहाउस स्थापित हैं, जिनका लाभ 75 से अधिक प्रगतिशील किसान उठा रहे हैं। किसानों के साथ संवाद करते हुए आयुक्त ने पुष्प उत्पादक कृषकों के लिए एफपीओ (FPO) के गठन और कोल्ड रूम जैसी भंडारण सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कृषि क्षेत्र में नवाचारों और क्षमता वर्धन को बढ़ावा देने हेतु, आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को आधुनिक तकनीक जैसे जल प्रबंधन और टिशू कल्चर लैब में विशेष प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) के लिए जलगांव महाराष्ट्र भेजा जाए। भ्रमण के दौरान कृषकों ने ब्लूबेरी की खेती के लिए सरकारी अनुदान और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु एनवीडीए (NVDA) पाइपलाइन विस्तार की मांग भी रखी, जिस पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान धार कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, संयुक्त संचालक उद्यान श्री दयाराम जाटव, उप संचालक उद्यान श्री नीरज सांवलिया सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 2, 2026

July 2, 2026

July 2, 2026

July 2, 2026

July 2, 2026

July 2, 2026

Leave a Comment