गौशालाओ के सुव्यवस्थित संचालन पर जिला पंचायत सीईओ ने दिया जोर
सैम और मैंम बच्चों के सुपोषण के लिए महिला समूह बनाएगा पोषण आहार किट
अनूपपुर,30मई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिले में संचालित सभी 13 गौशाला के फॉलोअप लेने के निर्देश आजीविका मिशन की ब्लॉक टीम को दिए है। उन्होने कहा कि गौशालाओ में किसी तरह की पशुओं को कोई दिक्कत ना हो ऐसी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने आजीविका मिशन की टीम को गौशाला की व्यवस्था, उपलब्ध पशु, सुविधाओं के संबंध में एक सप्ताह में फॉलो अप लेकर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत सीईओ ने जिला पंचायत सभागार में आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिए।
बैठक में आजीविका मिशन के डीपीएम श्री शशांक प्रताप सिंह,जिला व ब्लॉक टीम के अधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में एक बगिया मां के नाम हितग्राहियो को स्वीकृत ॠण राशि के वसूली,सीएसईबी योजना के तहत ईट निर्माण का कार्य एवं बिक्री के संबंध में जानकारी ली गई।
उन्होंने उद्योग आधार पंजीयन बढ़ाने व स्व सहायता समूह का नवाचार हेतु चिन्हांकन के निर्देश दिए।
बैठक में समुदाय आधारित प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से विभिन्न विभागों के प्रशिक्षण कार्य सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेनीबारी और अनूपपुर प्रशिक्षण केंद्र को बहुउपयोगी बनाया जाए।
बैठक में 10 से कम सदस्य वाले स्व सहायता समूह में सदस्यों को जोड़ने, लोकोस समूह एवं ग्राम संगठन की प्रोफाइल अपडेशन, लोकोस ट्रांजैक्शन, स्व सहायता समूह गठन एवं परिवार के लक्ष्यो को आगामी बैठक के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वित्तीय वर्ष 2026-2027 हेतु आवंटित सभी लक्ष्यो को समय पर सुनिश्चित करने एवं पोर्टल में एंट्री करने के निर्देश दिए गए जिले के समूह के द्वारा निर्मित उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने एवं उत्पादन में बढ़ोतरी करने की निर्देश दिए गए।
बैठक में आजीविका मिशन के अधिकारियों को महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में चिन्हित सैम एवं मैम बच्चों के सुपोषण के लिए पोषण आहार के निर्माण पर जोर दिया गया जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक उन्नयन के लिए यह नवाचार उपयोगी होगा।




































