चार हाथियों का दल फिर गांव पहुंचा, खेतों में धान की फसल को बनाया आहार

---Advertisement---

 

 

रिपोर्टर – कोयला आंचल समाचार, शशिधर अग्रवाल

 

अनूपपुर, 01 जून। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर विचरण कर रहा चार हाथियों का समूह सोमवार शाम एक बार फिर आबादी क्षेत्र के समीप पहुंच गया। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथियों का दल छत्तीसगढ़ के मरवाही वन परिक्षेत्र अंतर्गत घुसरिया बीट के लेंगरा डोंगरी जंगल में दिनभर ठहरने के बाद शाम होते ही चिचगोहना गांव पहुंचा, जहां अरुण राय के खेत में घुसकर धान की फसल को नुकसान पहुंचाते हुए उसे आहार बना रहा है।

 

बताया गया कि यह क्षेत्र मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की जैतहरी तहसील एवं वन परिक्षेत्र की सीमा से लगभग 15 से 17 किलोमीटर दूर स्थित है। हाथियों का यह समूह पिछले 16 दिनों से मरवाही वन मंडल क्षेत्र में सक्रिय है। इनमें तीन हाथी लगभग 159 दिन पूर्व कोरबा जिले के कटघोड़ा वन मंडल के जड़गा वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे 50 से अधिक हाथियों के झुंड से अलग हो गए थे। बाद में एक वयस्क नर हाथी भी इनके साथ शामिल हो गया।

 

वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है तथा ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों के समीप न जाने की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment