श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. भोपाल में नि:शुल्क प्रवेश

---Advertisement---

श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. भोपाल में नि:शुल्क प्रवेश

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

आईटीआई में प्रवेश के लिए इच्छुक आवेदक 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते है

धार, भोपाल स्थित श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. में वर्ष 2026 हेतु प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए भारत सरकार से एनसीवीटी मान्यता प्राप्त श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. भोपाल में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
श्रम पदाधिकारी धार ने बताया कि आईटीआई में प्रवेश के लिए इच्छुक आवेदक 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते है। आवेदक चॉइस फिलिंग भी 30 जून 2026 के मध्य कर सकेंगे। इसके लिये 8वीं एवं 10 वीं पास अभ्यर्थी संस्था में संचालित आठ ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक नजदीकी कियोस्क सेंटर के माध्यम से प्रवेश के लिए पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर सकते है।
प्रवेश संबंधी जानकारी पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर भी प्राप्त की जा सकती है। श्रमोदय आदर्श आईटीआई भोपाल में संचालित एक एवं दो वर्षीय ट्रेड इलेक्ट्रीशियन में 20 सीट, टेक्नीशियन मेकाट्रोनिक्स में 24 सीट, एडवांस सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन में 24 सीट, सिविल इंजिनियर असिस्टेंट में 24 सीट, वेल्डर में 20 सीट, आई.ओ.टी. (स्मार्ट सिटी) में 24 सीट, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में 24 सीट और इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन ट्रेड में 24 सीटों की संख्या निर्धारित है।
इच्छुक विद्यार्थी समय सीमा के भीतर आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें अपनी पसंद के ट्रेड में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिल सके। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए 9424454453, 9826947798 पर सम्पर्क कर सकते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment