श्रीमती सावित्री ठाकुर के प्रयासों को मिली सफलता, माँ वाग्देवी -भोजशाला पर डाक टिकट जारी करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति

---Advertisement---

श्रीमती सावित्री ठाकुर के प्रयासों को मिली सफलता, माँ वाग्देवी -भोजशाला पर डाक टिकट जारी करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

नई दिल्ली/धार, 03 अगस्त।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं धार-महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर के सतत प्रयासों को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा प्रेषित पत्र के माध्यम से माँ वाग्देवी- भोजशाला, धार पर स्मारक डाक टिकट जारी करने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती सावित्री ठाकुर ने दिनांक 01 जून 2026 को केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व से समृद्ध भोजशाला पर स्मारक डाक टिकट जारी करने का आग्रह किया था। इसके साथ ही उन्होंने माननीय सिंधिया जी से प्रत्यक्ष रूप से भेंट कर भी इस विषय से अवगत करवाया था। विषय की गंभीरता एवं राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए केंद्रीय संचार मंत्रालय ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसकी औपचारिक जानकारी दिनांक 29 जुलाई 2026 के पत्र के माध्यम से प्रदान की गई।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि भोजशाला केवल धार या मध्यप्रदेश की धरोहर नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का एक अमूल्य प्रतीक है। इस ऐतिहासिक स्थल पर स्मारक डाक टिकट जारी होने से देश-विदेश में इसकी पहचान और अधिक सशक्त होगी तथा नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति, इतिहास और विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment