श्री राम हॉस्पिटल, शहडोल एवं जिला अस्पताल अनूपपुर के संयुक्त सहयोग से अडानी ग्रुप, छतई (जिला अनूपपुर) पावर प्लांट में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

---Advertisement---

रिकॉर्ड रक्तदान शिविर 🩸

श्री राम हॉस्पिटल, शहडोल एवं जिला अस्पताल अनूपपुर के संयुक्त सहयोग से अडानी ग्रुप, छतई (जिला अनूपपुर) पावर प्लांट में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में 297 यूनिट रक्तदान किया गया, जो अनूपपुर जिले के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा एवं रिकॉर्ड स्वैच्छिक रक्तदान शिविर है।

इस ऐतिहासिक सफलता में अडानी ग्रुप के प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्कृष्ट सहयोग एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। अडानी ग्रुप द्वारा सामाजिक दायित्वों के प्रति दिखाई गई प्रतिबद्धता और कर्मचारियों के उत्साह ने इस रक्तदान शिविर को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

श्री राम हॉस्पिटल, शहडोल, जिला अस्पताल अनूपपुर एवं अडानी ग्रुप सभी रक्तदाताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

🌹 297 यूनिट रक्तदान – अनूपपुर जिले का अब तक का सबसे बड़ा एवं रिकॉर्ड रक्तदान शिविर। 🌹

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment