शहडोल
प्रशासन एवं समाज के लोगों ने जल संरचनाओं के संरक्षण हेतु किया श्रमदान।
शहडोल कलेक्टर केदार सिंह ने अंतरा में बावड़ी को संरक्षित करने के लिए श्रम दान कर इस अभियान की शुरुआत की,
जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में नगर पालिका धनपुरी में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत वार्ड नंबर 05 के झिरिया तालाब में अध्यक्ष रविंदर कौर छाबड़ा, उपाध्यक्ष और सीएमओ धनपुरी ने श्रमदान कर लोगों से अपने जल श्रोतों को संरक्षित करने की अपील की।
अभियान का उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण, पुनर्जीवन एवं स्वच्छता सुनिश्चित कर जल संकट से निपटने के लिए ठोस पहल करना है।
इस अवसर पर प्रशासन एवं समाज के सहयोग से संचालित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया।
इस अवसर पर सीएमओ पूजा बुनकर ने कहा कि धरती को हरियाली की चादर पहनाने हेतु जल स्त्रोंतो का संरक्षण आवश्यक है।
जल है तो कल है, जल का कोई विकल्प नहीं है।
वर्षा के जल एवं जल स्त्रोतों का संरक्षण करके ही जल संवर्धन कर सकते हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व में चैत्र प्रतिपदा से प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत की गई है।
यह अभियान 30 जून तक सरकार एवं समाज की सहभागिता से संचालित किया जाना है।
जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से पुराने जल स्त्रोंतों कुआं, तालाब, बावड़ी, स्टाप डैम आदि का जीर्णोंद्धार, नदी नालों, की साफ-सफाई एवं पुनर्जीवन देने के कार्य किए जा रहे हैं।
बाइट – पूजा बुनकर, सीएमओ धनपुरी
बाइट – हेमंत खंडेलवाल, उपाध्यक्ष न पा धनपुरी
संवाददाता शहडोल – अरुण द्विवेदी
8770191637



































