शा. उ.मा.विद्यालय जमुना कालरी में तिरंगा यात्रा का आयोजन

---Advertisement---

शा. उ.मा.विद्यालय जमुना कालरी में तिरंगा यात्रा का आयोजन

 

आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को विकासखंड अनूपपुरपोल सेक्टर क्रमांक 04 जमुना कालरी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में शा.हा.से. विद्यालय जमुना कालरी मे तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में उपस्थित नवांकुर संस्था न.वि.प्र.स. पसान प्रतिनिधि,प्रस्फुटन समिति सदस्य, परामर्शदाता, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यालय के छात्र/छात्रा,सीएमसीएलड़ीपी छात्रों के सहयोग से राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश देते हुए हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान भारत माता की जय एवं देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया

विद्यालय प्राचार्य श्री रामअवध सिह सोलंकी जी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। सभी नागरिकों से तिरंगे का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया

इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अनूपपुर की नवांकुर संस्था पसान के प्रतिनिधि विकास कुमार, परामर्शदाता श्रीमती शिवानी सिंह, विद्यालय स्टाफ एव छात्र/छात्रा प्रस्फुटन समिति पसान,भालूमाडा समिति सदस्य सीएमसीएलडीपी छात्र उपस्थित रहे

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा।
जय हिंद! भारत माता की जय!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment