अनूपपुर 30 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत पकरिया एवं बनगंवा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं माताओं से संवाद कर आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान बच्चों की नियमित उपस्थिति, पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े विषयों पर माताओं को जानकारी दी गई। बच्चों के विकास में परिवार की भूमिका तथा आंगनवाड़ी केंद्र से नियमित जुड़ाव के महत्व के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों एवं माताओं के साथ विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। माताओं को बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्र भेजने तथा केंद्र के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों और परिवारों के बीच संवाद को मजबूत करने तथा बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में कोतमा क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में भी सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों एवं माताओं को आंगनवाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई तथा बच्चों के नियमित पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया।


































































