सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बेनीबारी एवं लीलाटोला में नुक्कड़ नाटक आयोजित

---Advertisement---

अनूपपुर 30 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम बेनीबारी एवं लीलाटोला में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई तथा सेवा भावना से जुड़ने का संदेश दिया गया।

कलाकारों ने संवाद एवं अभिनय के माध्यम से योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं की पहुंच तथा शासन की सेवाओं के प्रति जागरूकता से जुड़े विषयों को सहज एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को अपने आसपास के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से जोड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।

बेनीबारी एवं लीलाटोला में आयोजित नुक्कड़ नाटक को ग्रामीणों ने रुचि के साथ देखा। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत संदेशों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता, जनसेवा और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाते हुए शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment