सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत नगरीय क्षेत्रों में 4 अक्टूबर को शिविर

---Advertisement---

अनूपपुर 03 अक्टूबर 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाएं उनके गांव एवं वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत 4 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का महत्वपूर्ण घटक है।

शिविरों में आम नागरिकों, कृषकों, ग्रामीणजनों, श्रमिकों, महिलाओं, वंचित एवं कमजोर वर्गों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता से मुक्त करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का मौके पर निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

जिले में नगरीय निकायवार शिविरों का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। नगर पालिका परिषद अनूपपुर का शिविर नगर पालिका कार्यालय भवन, कोतमा का अटल चौपाटी वार्ड क्रमांक 01, बिजुरी का सामुदायिक भवन वार्ड क्रमांक 13, पसान का को-ऑपरेटिव भवन, जैतहरी का ऑडिटोरियम भवन, अमरकंटक का नगर परिषद कार्यालय भवन, डोला का नगर परिषद कार्यालय भवन, डूमरकछार का नगर परिषद कार्यालय भवन, बनगवां (राजनगर) का राजीव गांधी भवन तथा बरगवां (अमलाई) का नगर परिषद कार्यालय भवन में आयोजित होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment