अनूपपुर,08 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान-2026 के सेवा मेरा योगदान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईटीआई जैतहरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
आईटीआई जैतहरी के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए जरूरतमंदों के लिए 30 यूनिट रक्त का योगदान किया गया।
रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।







































































