सावन से पहले रामानुजगंज में सेवा भाव का संगम

---Advertisement---

 

कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं के लिये 11 जुलाई को बनेगी कार्ययोजना

एमसीबी/रामानुजगंज। सावन माह के आगमन के साथ ही रामानुजगंज में कांवड़ यात्रियों की सेवा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। हर वर्ष हजारों शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर कांवड़ यात्रा करते हुए रामानुजगंज से गुजरते हैं। उनकी सुविधा और सेवा को ध्यान में रखते हुए कांवरिया सेवा समिति ने इस वर्ष भी व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसी सिलसिले में 11 जुलाई दिन शनिवार को शाम 5 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में समिति की योजना बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक में सेवा शिविरों की स्थापना, भोजन और शीतल पेयजल की व्यवस्था, विश्राम स्थल, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपी जायेगी।

रामानुजगंज लंबे समय से कांवड़ यात्रियों के स्वागत और सेवा की परंपरा के लिये जाना जाता है। सावन के दौरान नगर के सामाजिक संगठन, व्यापारी, युवा, महिलाएं और आम नागरिक एकजुट होकर शिवभक्तों की सेवा में जुट जाते हैं। नगर में जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर यात्रियों के लिये भोजन, पेयजल, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

कांवरिया सेवा समिति के संयोजक रमन अग्रवाल ने नगर के सभी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, युवाओं और शिवभक्तों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा केवल सामाजिक दायित्व नहीं बल्कि भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। समिति ने नगरवासियों से सावन सेवा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर रामानुजगंज की सेवा और सद्भाव की परंपरा को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment