सावन की उमंग में झूमीं महिलाएं महिला कांग्रेस ने मनाया सावन महोत्सव

---Advertisement---

सावन की उमंग में झूमीं महिलाएं

महिला कांग्रेस ने मनाया सावन महोत्सव

मनेन्द्रगढ़। महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वर्गीय इंदिरा गांधी पार्क झगराखाण्ड में सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई। सावन की उमंग से सराबोर महिलाओं ने सावन गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लेकर पर्व का आनंद लिया

महोत्सव के दौरान सावन सुंदरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें भारती सक्सेना ने प्रथम स्थान हासिल कर सावन सुंदरी का खिताब अपने नाम किया। उनकी प्रस्तुति, आत्मविश्वास और सहभागिता की उपस्थित महिलाओं ने सराहना की

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि सावन महोत्सव भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक मंच पर लाने के साथ ही लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित सावन महोत्सव महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं।
पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस शहर रूमा चटर्जी ने कहा कि सावन उमंग, उत्साह और आपसी प्रेम का पर्व है

महिला कांग्रेस भविष्य में भी महिलाओं को जोड़ने वाले सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को प्राथमिकता देती रहेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण निर्मला चतुर्वेदी ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को एक साथ बैठने, संवाद करने और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा करियाम ने कहा कि सावन हमारी लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है

पूर्व पार्षद बबीता यादव ने कहा कि महिला कांग्रेस का यह आयोजन महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाला रहा। महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन गीतों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया तथा एक-दूसरे को सावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और सौहार्द का माहौल बना रहा

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री पूनम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रूमा चटर्जी, निर्मला चतुर्वेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा करियाम, पूर्व पार्षद बबीता यादव, हमीदा खातून, ज्योति मजुमदार, किरण सिंह, स्नेहा सिंह, बेबी मखीजा, नमिता सिंह एवं नीलिमा श्यामल सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

Leave a Comment