साइकिल की पहिया’ ने दर्शकों को बांधे रखा, कलाकारों के शानदार अभिनय की हुई सराहना

---Advertisement---

‘साइकिल की पहिया’ ने दर्शकों को बांधे रखा, कलाकारों के शानदार अभिनय की हुई सराहना

इप्टा बिलासपुर का नाट्य मंचन, एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड हरिद्वार सिंह ने लेखक गजेन्द्र जैसवाल को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

बिलासपुर। इप्टा बिलासपुर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 30 सितंबर 2026 को लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल के ऑडिटोरियम में ‘साइकिल की पहिया’ नाटक का मंचन किया गया। नाटक देखने के लिए ऑडिटोरियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे कार्यक्रम के दौरान कलाकारों के अभिनय की सराहना होती रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। नाटक के लेखक गजेन्द्र जैसवाल को सुप्रसिद्ध समाजसेवी अनिल टाह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

वहीं एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रख्यात मजदूर नेता कामरेड हरिद्वार सिंह ने नाटक के लेखक गजेन्द्र जैसवाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कामरेड हरिद्वार सिंह द्वारा लेखक का सम्मान कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

नाटक के मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय, संवाद अदायगी और मंच प्रस्तुति से दर्शकों को बांधे रखा। कहानी के विभिन्न प्रसंगों को कलाकारों ने जीवंतता के साथ प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मंचन के दौरान कई अवसरों पर दर्शकों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया देखने को मिली।

कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित दर्शकों और अतिथियों ने ‘साइकिल की पहिया’ नाटक की प्रस्तुति और कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की। इप्टा बिलासपुर द्वारा आयोजित इस नाट्य प्रस्तुति को रंगमंच और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा प्रभावी आयोजन बताया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment