साइबर ठगी के 60 हजार रुपये वापस दिलाने में बिजुरी पुलिस को सफलता त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को राहत, साइबर ठगों द्वारा निकाली गई राशि में से बड़ी रकम हुई होल्ड

---Advertisement---

 

अनूपपुर। साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए साइबर ठगी की शिकार एक महिला के लगभग 60 हजार रुपये वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।

 

जानकारी के अनुसार 14 जनवरी 2026 को नियती देवानी, निवासी बिजुरी ने थाना बिजुरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए उनके बैंक खाते से 88,825 रुपये निकाल लिए हैं। शिकायत मिलते ही बिजुरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले को राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराया तथा संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर संदिग्ध खातों को चिन्हित कराया।

 

त्वरित कार्रवाई के चलते ठगी की गई राशि में से लगभग 60 हजार रुपये होल्ड कराए गए। बाद में न्यायालय के आदेश के अनुसार यह राशि पीड़िता को वापस दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस की तत्परता के कारण पीड़िता को बड़ी आर्थिक राहत मिल सकी।

 

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में मानिम टोप्पो, आनंद कुमार, रवि सिंह तथा साइबर सेल से पंकज मिश्रा का सहयोग रहा।

 

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या लालच में आकर अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें। यदि किसी के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को होल्ड कराया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment