साइबर सेल मनेन्द्रगढ़ ने 18 गुम मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए लगभग 2.57 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन की सफल रिकवरी

---Advertisement---

 

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के मार्गदर्शन में साइबर सेल मनेन्द्रगढ़ द्वारा गुम हुए मोबाइल फोनों की खोज के लिये विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान 1 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक संचालित किया गया जिसमें साइबर टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

अभियान के दौरान साइबर सेल टीम ने तकनीकी संसाधनों और सूझबूझ का उपयोग करते हुए कुल 18 गुम मोबाइल फोन बरामद किये जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 57 हजार रुपये बताई गई है। बरामद किये गये सभी मोबाइल फोन को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया है। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल धारकों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका गुम हुआ मोबाइल दोबारा मिल पायेगा लेकिन मनेन्द्रगढ़ पुलिस और साइबर सेल की तत्परता और तकनीकी प्रयासों से यह संभव हो सका। उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी कार्यवाही से आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और सुरक्षा की भावना और मजबूत होती है।

इस सराहनीय उपलब्धि में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, प्रधान आरक्षक पुष्कल सिन्हा, आरक्षक भूपेंद्र यादव, राकेश तिवारी तथा दीप तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की तकनीकी दक्षता, सतत प्रयास और समन्वित कार्यशैली के चलते गुम मोबाइल फोनों की सफलतापूर्वक बरामदगी संभव हो सकी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment