रेलवे लाइन किनारे शिव मंदिर के पास दबिश, 3 किलो 16 ग्राम गांजा जब्त

---Advertisement---

रेलवे लाइन किनारे शिव मंदिर के पास दबिश, 3 किलो 16 ग्राम गांजा जब्त

45 हजार रुपये कीमत के मादक पदार्थ के साथ जबलपुर का 36 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई

चचाई। थाना चचाई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 3 किलो 16 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 10 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीले रंग की शर्ट पहना एक व्यक्ति काले रंग का पिट्ठू बैग लेकर रेलवे लाइन के किनारे सब एरिया स्कूल के पीछे स्थित शिव मंदिर के पास बैठा है। करीब 35-36 वर्ष उम्र का यह व्यक्ति अपने बैग में अवैध रूप से गांजा रखे हुए है और किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जेम्स विलियम पात पिता पीटल पाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी लक्ष्मीबाई वार्ड, बिलहरी, जबलपुर के रूप में हुई। उसके पास मौजूद काले रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें तीन अलग-अलग पैकेट मिले। पैकेटों में खाकी रंग की प्लास्टिक पन्नी लिपटी हुई थी। पुलिस ने पैकेटों को खुलवाकर मादक पदार्थ की जांच और तौल कराई। तौल में कुल 3 किलो 16 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये आंकी गई।

पुलिस ने बरामद गांजे को विधिवत जब्त कर सीलबंद किया और आरोपी को उसके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय अनूपपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी नवीन कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चचाई निरीक्षक फूलवती अहिरवार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में डी.एस. बागरी, नागेश सिंह, लालमणि चौधरी, सुखसेन कोल, संतोष यादव, शिव प्रसाद, विकास दहायत, प्रकाश और निनामा की भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment