रात के अंधेरे में सूने शासकीय आवास को बनाया निशाना, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

---Advertisement---

रात के अंधेरे में सूने शासकीय आवास को बनाया निशाना, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

बिजुरी पुलिस ने चंद घंटों में किया चोरी का खुलासा, करीब 95 हजार रुपये का मशरूका बरामद

अनूपपुर। बिजुरी थाना क्षेत्र में सूने शासकीय आवास का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब 95 हजार रुपये कीमत का मशरूका और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस ने चोरी की इस वारदात का खुलासा किया।

शासकीय आवास का ताला तोड़कर चोरी

पुलिस के अनुसार उप स्वास्थ्य केंद्र थानगांव में पदस्थ शोभा जायसवाल, निवासी उप स्वास्थ्य केंद्र थानगांव ने 20 अगस्त 2026 को थाना बिजुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 अगस्त के बीच अज्ञात चोरों ने उनके शासकीय आवास की किचन और कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 35 हजार रुपये नकद सहित करीब 95 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया था। रिपोर्ट पर थाना बिजुरी में बीएनएस की धारा 331(4) एवं 305(ए) के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर तीन संदिग्ध दबोचे

चोरी की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कोरजा रोड के पास तीन युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शासकीय आवास में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की।

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी के मामले में मूलचंद केवट (30), पिता बलवीर केवट, निवासी ग्राम थानगांव, थाना बिजुरी; विकास सिंह गोंड, पिता चंद्रभान सिंह गोंड, निवासी ग्राम थानगांव, थाना बिजुरी तथा अशोक उर्फ मिर्चु सिंह गोंड (32), पिता बब्बू सिंह गोंड, निवासी ग्राम थानगांव, थाना बिजुरी को गिरफ्तार किया है।

लैपटॉप, मोबाइल सहित सामान बरामद

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, एक इंडक्शन चूल्हा, एक हेयर ड्रायर और एक बैटरी बरामद की है। इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है।

थाना प्रभारी विकास सिंह की भूमिका रही महत्वपूर्ण

चोरी की घटना का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी विकास सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में उदय प्रजापति, गोपाल यादव, सतीश मिश्रा, मनोज उपाध्याय और रवि सिंह ने भी सहयोग किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का खुलासा होने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर लोगों में सकारात्मक संदेश गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment