राजस्थान से सकुशल बरामद हुई नाबालिग बालिका

---Advertisement---

 

बिजुरी पुलिस की तत्परता से एक सप्ताह के भीतर परिजनों को मिली बड़ी राहत

अनूपपुर। जिले में गुमशुदा बच्चों की तलाश अभियान के तहत बिजुरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को राजस्थान के जोधपुर से सकुशल दस्तयाब कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मई 2026 को बालिका की बहन ने थाना बिजुरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बहन 22-23 मई की रात घर से बिना बताए कहीं चली गई है। शिकायत में आशंका जताई गई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। मामले में अपराध क्रमांक 190/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल टावर लोकेशन का विश्लेषण किया। जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने जोधपुर (राजस्थान) पहुंचकर 30 मई को नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए अभियान लगातार जारी है। इस कार्रवाई से एक बार फिर पुलिस की सक्रियता और संवेदनशील कार्यप्रणाली सामने आई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

Leave a Comment