पुष्पराजगढ़ में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत रुद्रगंगा नदी के उद्गम स्थल पर हुआ सामूहिक श्रमदान

---Advertisement---

 

अनूपपुर 03 जून 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के कुशल मार्गदर्शन में जिला अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विकासखंड में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ के अंतर्गत जल स्रोतों की स्वच्छता और कायाकल्प का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत जन अभियान परिषद के नेतृत्व में सेवा दल, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने माँ नर्मदा की सहायक नदी ‘रुद्रगंगा’ के उद्गम स्थल पर पहुँचकर वृहद स्तर पर सामूहिक श्रमदान किया। इस दौरान पूरे परिसर और जल स्रोत के आसपास की सघन साफ़-सफ़ाई की गई।

 

उद्गम स्थल की स्वच्छता के पश्चात यह स्वच्छता जागरूकता यात्रा ग्राम मोहदी, पडरीटोला, खाले, हर्राई और रुदी टोला पहुँची। इन सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जन चौपाल और जन-संपर्क के माध्यम से नागरिकों को अपने आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों को समझाया गया कि नदियों और पानी के पारंपरिक स्रोतों में कचरा न फेंकें, ताकि पानी का प्राकृतिक प्रवाह और शुद्धता बनी रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपने गांवों के जल स्रोतों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

 

इस विशेष प्रयास में विकासखंड समन्वयक पुष्पराजगढ़ श्री फते सिंह, नवांकुर संस्था चंद्रशेखर आजाद के प्रतिनिधि, प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, परामर्शदाता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय सरपंचों व जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment