पुलिस स्मृति दिवस पर बैकुंठपुर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, बच्चों ने दिखाया उत्साह

---Advertisement---
  • जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, धीमी साइकिल दौड़ और मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

बैकुंठपुर/कोरिया। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में 28 अक्टूबर को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलेबी दौड़, बालक और बालिका वर्ग की कुर्सी दौड़, धीमी साइकिल दौड़ और मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में जलेबी दौड़ में प्रत्यान ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं कुर्सी दौड़ के बालक वर्ग में यस राज गोयल और बालिका वर्ग में पूर्वी राजवाड़े विजेता रहे। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में रवीना राजवाड़े ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि धीमी साइकिल दौड़ में रोहन सिंह ने बाजी मारी।

पुलिस स्मृति दिवस के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य खेल गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों में उत्साह, सहभागिता और आपसी सौहार्द की भावना को बढ़ावा देना रहा। पुलिस विभाग द्वारा 27 से 30 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्यामलाल मधुकर, रक्षित निरीक्षक नितिश आर. नायर और सूबेदार सुनील खुटे सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। आयोजन के माध्यम से पुलिस स्मृति दिवस की गतिविधियों में खेलकूद को शामिल कर प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment