पुलिस ने लूट की एक गंभीर वारदात का खुलासा करते हुए गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज सीधी से

 

अमित पांडेय की रिपोर्ट

 

पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कमर्जी उनि इन्द्राज सिंह के नेतृत्व में थाना कमर्जी पुलिस ने लूट की एक गंभीर वारदात का खुलासा करते हुए गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी गोविंद जायसवाल (निवासी ग्राम बघऊँ) ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 21/01/2026 को आरोपियों ने मोटरसाइकिल खराब होने का झांसा देकर उसे भितरी चिलरी रोड पर बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट कर उसका ओप्पो मोबाइल, 3000 रुपये नगद और मैकेनिक टूल्स (रिंच, पाना, प्लास) लूट लिए थे।

 

पुलिस कार्यवाही एवं गिरफ्तारी:- मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व में चार आरोपियों (नीरेन्द्र प्रजापति, जगदीश प्रजापति एवं दो किशोर) को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की थी। इसी कड़ी में, मामले के शेष फरार आरोपी शिवम कुशवाहा एवं शुभम कुशवाहा को दिनांक 16/03/2026 को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी शिवम के पास से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल TVS अपाचे भी जब्त की गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

 

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि इन्द्राज सिंह, सउनि मनोज वर्मा, प्र.आर. 28 अमर सिंह एवं आर. 291 सोनू यादव की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment