पुलिस बैंड की गूंज से जागा अनूपपुर, भर्ती 2026 के लिए युवाओं को मिला प्रेरणा संदेश

---Advertisement---

पुलिस बैंड की गूंज से जागा अनूपपुर, भर्ती 2026 के लिए युवाओं को मिला प्रेरणा संदेश

अनूपपुर। शहर के सामतपुर तिराहा पर शुक्रवार को पुलिस बैंड की सुरमयी गूंज ने माहौल को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित बैंड प्रस्तुति कार्यक्रम के तहत आयोजित इस आकर्षक आयोजन ने न केवल नागरिकों का मनोरंजन किया, बल्कि युवाओं को पुलिस सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया

 

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ सिंह मरकाम के नेतृत्व में किया गया। इसमें 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर के पुलिस बैंड दल ने शानदार प्रस्तुति दी। देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों और सजीव प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बैंड की प्रस्तुति ने जहां एक ओर सांस्कृतिक रंग बिखेरा, वहीं दूसरी ओर पुलिस के प्रति आमजन में विश्वास और सम्मान को भी मजबूती दी।

इस अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित युवाओं को पुलिस बैंड भर्ती परीक्षा 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, चयन के अवसरों और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक युवाओं को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। युवाओं को बताया गया कि पुलिस सेवा न केवल रोजगार का माध्यम है, बल्कि यह देश सेवा और सम्मानजनक जीवन का अवसर भी प्रदान करती है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और उनके भीतर देश सेवा की भावना को जागृत करना रहा। इस पहल के माध्यम से पुलिस विभाग ने समाज के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबेदार अम्बरीष साहू, पुलिस लाइन का बल, समाजसेवी विनोद सोनी, जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और युवा उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी और सराहनीय बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment