पत्रकारों की सुरक्षा, एकजुटता और कल्याण पर मंथन: पत्रकार कल्याण परिषद की संभागीय बैठक संपन्न नए सदस्यों का स्वागत, वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित, डॉ. नरेंद्र तिवारी पुनः बने जिला अध्यक्ष

---Advertisement---

पत्रकारों की सुरक्षा, एकजुटता और कल्याण पर मंथन: पत्रकार कल्याण परिषद की संभागीय बैठक संपन्न
नए सदस्यों का स्वागत, वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित, डॉ. नरेंद्र तिवारी पुनः बने जिला अध्यक्ष

शहडोल। पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती को लेकर पत्रकार कल्याण परिषद की संभागीय बैठक रविवार को उच्च विश्राम गृह शहडोल में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन विस्तार, कल्याणकारी योजनाओं तथा वर्तमान मीडिया परिदृश्य की चुनौतियों पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में संभाग भर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लेकर अपने विचार रखे।

बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेदांती त्रिपाठी ने पत्रकारों को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और बदलते समय में पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सत्यनिष्ठा के साथ करना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए संगठनात्मक एकजुटता पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान परिषद द्वारा चलाए जा रहे संगठन विस्तार अभियान-2026 के अंतर्गत नए सदस्य श्रद्धा शर्मा एवं हर्षित द्विवेदी का परिषद परिवार में स्वागत किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों नए सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई को मध्य प्रदेश शासन से अधिमान्यता प्राप्त होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने इसे पत्रकारिता जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर परिषद के जिला अध्यक्ष पद पर डॉ. नरेंद्र कुमार तिवारी को पुनः मनोनीत किए जाने की घोषणा संभागीय अध्यक्ष विजय प्रकाश गौतम द्वारा की गई। उनकी पुनर्नियुक्ति पर उपस्थित पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई।

बैठक के उपरांत परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं तथा पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने पत्रकारों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में महेश तिवारी, मनोज गुप्ता, अर्जुन उरमलिया, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील मिश्रा, अरुण त्रिपाठी, चन्द्र प्रकाश वर्मा, मुकेश आसवानी, मृगेन्द्र सिंह, राहुल मिश्रा, मनीष शुक्ला, दीपक शर्मा, सतीश बाबा, राजा मिश्रा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी एवं नीरज द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण द्विवेदी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार तिवारी ने व्यक्त किया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment