प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

---Advertisement---

 

अनूपपुर 8 जून 2026/ मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने वन चौकी किरर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय और विभागीय अधिकारियों को प्रकृति के संतुलन और भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आव्हान किया।

 

प्रभारी मंत्री श्री अहिरवार ने कहा कि ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान केवल एक पौधरोपण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता और मां के प्रति हमारे सम्मान का प्रतीक है। पीपल का पौधा चौबीसों घंटे ऑक्सीजन प्रदान करता है और धार्मिक व पर्यावरणीय दृष्टि से इसका अत्यधिक महत्व है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनका संवर्धन करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

इस दौरान वनमंडलाधिकारी श्री डेविड व्यंकटराव चनाप, नायब तहसीलदार श्री मंगलादास चक्रवर्ती, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

Leave a Comment