पूर्व विधायक रामलाल रौतेल के निवास पर 7 मार्च को होगा होली मिलन समारोह

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर। रंगोत्सव एवं आनंदोत्सव के पर्व होली के पावन अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल रौतेल के निज निवास अनूपपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन दिनांक 7 मार्च 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा

 

पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ने क्षेत्र के सभी भाई-बहनों, शुभचिंतकों एवं नागरिकों को इस आयोजन में परिवार सहित शामिल होने के लिए स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया है उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक पर्व है, ऐसे में सभी लोग मिलकर इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाएं

 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित हो रहे होली मिलन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन के शामिल होने की संभावना है आयोजन के माध्यम से आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया जाएगा

 

पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समय निकालकर समारोह में पहुंचें और होली के इस पावन पर्व की खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment