पिकअप वाहन से टकराई बाइक, 12वीं के छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत

---Advertisement---

पिकअप वाहन से टकराई बाइक, 12वीं के छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत

अमादंड रोड के फुलवारी टोला में हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

रिपोर्टर राकेश मिश्रा

कोतमा। अमादंड रोड से लगे फुलवारी टोला में मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय 12वीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम हर्री निवासी ललित केवट, पिता बृजेश केवट के रूप में हुई है। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

पढ़ने के लिए स्कूल जा रहा था छात्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार ललित केवट मालगा हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। मंगलवार सुबह वह अपने ग्राम हर्री से स्कूल जाने के लिए बाइक से निकला था। बाइक पर तीन युवक सवार बताए जा रहे हैं। इसी दौरान अमादंड रोड के फुलवारी टोला के पास यह हादसा हो गया।

सामने से टेलर आने पर धीमी हुई पिकअप

प्रत्यक्षदर्शियों एवं घटनास्थल से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक के आगे एक पिकअप वाहन चल रहा था। इसी दौरान सामने से एक टेलर वाहन के अचानक आने के कारण पिकअप चालक ने वाहन की गति धीमी कर दी। पीछे से आ रही बाइक पिकअप वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार पिकअप वाहन की चपेट में आ गए।

हादसे में ललित केवट को गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम

युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने अमादंड रोड पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया। घटना की सूचना तत्काल रामनगर एवं बिजुरी पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने तथा हादसे की जांच की कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हादसे में शामिल वाहनों तथा बाइक सवार अन्य युवकों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। छात्र की अचानक हुई मौत से ग्राम हर्री सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment