ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
मनावर पुलिस को शिकायत मिली थी कि दो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक महिला और उसके परिजनों को अश्लील संदेश और आपत्तिजनक फोटो भेजकर परेशान किया जा रहा है पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। जांच में आरोपी की पहचान हुई, जो पीड़िता का पति निकला। दोनों के बीच दहेज प्रताड़ना का मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
थाना प्रभारी राजेश यादव
आरोपी दो फर्जी आईडी बनाकर महिला को परेशान किया था। साइबर सेल की मदद से उसे गिरफ्तार कर दो मोबाइल जब्त किए हैं। आगे की जांच जारी है
यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजेश यादव की टीम ने की है। पुलिस अब जब्त मोबाइल की फोरेंसिक जांच कर रही है।










































