फरार तीन आरोपियों पर एसपी कोरिया ने घोषित किया 5 हजार का इनाम

---Advertisement---

पूजा पैकरा आत्महत्या मामला

बैकुण्ठपुर (कोरिया)। थाना बैकुण्ठपुर क्षेत्र में नाबालिग पूजा पैकरा आत्महत्या प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे (भा.पु.से.) ने पुलिस रेग्युलेशन के प्रावधानों के तहत आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी।

पुलिस के अनुसार 9 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन बैकुण्ठपुर निवासी शिवनाथ पैकरा ने थाना बैकुण्ठपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री पूजा पैकरा के साथ आईसी मार्ट में कथित रूप से चोरी का आरोप लगाते हुए आरोपियों ने उससे 50 हजार की मांग की, उसकी स्कूटी छीन ली और लगातार प्रताड़ित किया। इस कथित मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना बैकुण्ठपुर में अपराध क्रमांक 214/2026 के तहत धारा 107, 308(2), 309(4), 296 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(व्ही) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। प्रकरण के फरार आरोपी विनोद बैद उम्र लगभग 50 वर्ष, जगत कुमार बैद उम्र लगभग 55 वर्ष औरदीपक बैद उम्र लगभग 30 वर्ष तीनों आरोपी कुमार चौक बैकुण्ठपुर जिला कोरिया के निवासी हैं और घटना के बाद से लगातार फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। इसके बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने इनाम की घोषणा कर आम नागरिकों से सहयोग मांगा है।

पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को फरार आरोपियों के संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हो तो वह तत्काल पुलिस को सूचित करे। सूचना सही पाये जाने पर 5,000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी।

 

संपर्क नंबर:

पुलिस अधीक्षक, कोरिया – 9479193700

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, बैकुण्ठपुर – 9479193704

थाना प्रभारी, आजाक थाना बैकुण्ठपुर – 9479193705

पुलिस कंट्रोल रूम – 9479193799

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment