पीएम स्वनिधि योजना से भरत कुमार गुप्ता के मनिहारी व्यवसाय को मिला संबल

---Advertisement---

अनूपपुर 10 अक्टूबर 2026/प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना छोटे पथ विक्रेताओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 15, जमुनादादर निवासी श्री भरत कुमार गुप्ता के लिए यह योजना उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायक बनी है।

नर्मदा मंदिर के सामने पार्किंग स्थल पर मनिहारी की दुकान संचालित करने वाले श्री गुप्ता को पहले पूंजी की कमी के कारण व्यवसाय चलाने और परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नगर परिषद अमरकंटक के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी मिलने पर वे इससे जुड़े और व्यवसाय के लिए आवश्यक पूंजी प्राप्त करने का अवसर मिला।

योजना से मिले आर्थिक सहयोग से श्री गुप्ता अपने मनिहारी व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित करने और उसमें वृद्धि करने में सफल हुए। व्यवसाय में सुधार से उनकी आमदनी बढ़ी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। साथ ही, स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत परिवार के सदस्यों की प्रोफाइलिंग होने से उन्हें अन्य शासकीय योजनाओं से जुड़ने का अवसर भी मिला।

श्री भरत कुमार गुप्ता ने पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से उनके व्यवसाय को मजबूती मिलने और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना से मिले सहयोग ने उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने में मदद की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment