असंगठित श्रमिकों से योजना का लाभ उठाने पंजीयन की अपील
अनूपपुर,20 अगस्त 2026/ भारत सरकार द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पात्र असंगठित श्रमिकों के पंजीयन हेतु जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड का विशेष शिविर जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ कार्यालय परिसर में शुक्रवार 21 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 से आयोजित किया गया है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने सभी असंगठित श्रमिकों से विशेष शिविर का लाभ लेकर योजना अंतर्गत अपना पंजीयन पात्रता अनुसार कराए जाने की अपील की गई है।



































