पार्टी के दौरान छात्र ने की फायरिंग, दो युवक घायल अमलई निवासी छात्र पर आरोप, घटना के बाद आरोपी फरार

---Advertisement---

पार्टी के दौरान छात्र ने की फायरिंग, दो युवक घायल
अमलई निवासी छात्र पर आरोप, घटना के बाद आरोपी फरार

भोपाल/शहडोल। भोपाल स्थित सेज यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र द्वारा फ्लैट में चल रही पार्टी के दौरान फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो छात्रों को गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर और स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार ओपीएम अमलई निवासी सुधांशु सिंह, जो सेज यूनिवर्सिटी भोपाल का छात्र बताया जा रहा है, ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक फ्लैट में आयोजित पार्टी के दौरान अचानक फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि घटना कथित रूप से एक लड़की को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। फायरिंग में दो छात्रों को गोली लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सुधांशु सिंह के पिता सुबोध सिंह अमलई क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपी का पहले भी विवादों और गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़ा इतिहास रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही भोपाल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी छात्र फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद भोपाल के साथ-साथ शहडोल संभाग के अमलई क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment