नवागत अपर कलेक्टर श्री बलवीर रमन ने संभाला पदभार

---Advertisement---

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अनूपपुर/अमरकंटक – राज्य प्रशासनिक सेवा वर्ष 2016 बैच के अधिकारी श्री बलवीर रमन ने अनूपपुर जिले में नवागत अपर कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है ।

श्री बलवीर रमन का स्थानांतरण छतरपुर जिले से अनूपपुर जिले में हुआ है । पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने प्रशासनिक कार्यों का अवलोकन करते हुए जिले के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की ।

उल्लेखनीय है कि श्री बलवीर रमन इससे पूर्व सतना , कटनी , रीवा एवं डिंडोरी जिलों में विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं । उनके प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यकुशलता का लाभ अब अनूपपुर जिले को प्राप्त होगा ।

जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत अपर कलेक्टर का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment