अनूपपुर, 08 अक्टूबर 2026/ जिले में अनुकंपा नियुक्ति के तहत नव नियुक्त पंचायत सचिवों के लिए एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में कार्यालय जिला पंचायत सभागार में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य नव नियुक्त सचिवों को पंचायत राज व्यवस्था एवं उनकी भूमिका से अवगत कराना था।
प्रशिक्षण में पंचायत राज व्यवस्था एवं सचिव की भूमिका,73वां संविधान संशोधन, ग्राम सभा, ग्राम पंचायत की संरचना, पंचायत सचिव के दायित्व एवं कर्तव्य सामाजिक सुरक्षा योजनाएं – पेंशन, छात्रवृत्ति, अविवाद एवं हितग्राही सत्यापन,ग्राम सभा संचालन – ग्राम सभा की बैठक, कार्यवाही लेखन, प्रस्ताव एवं निर्णय का पालन,पंचायत अभिलेख -पंचायत रजिस्टर, प्रस्ताव पुस्तिका,उपस्थिति पंजी, परिसंपत्ति रजिस्टर आदि, प्रशासनिक आदेश पत्राचार, ग्रामीण विकास योजनाएं -मनरेगा के अंतर्गत रोजगार एवं परिसंपत्ति निर्माण, कार्य चयन, मस्टर रोल, माप पुस्तिका, भुगतान एवं डीबीटी, स्वच्छ भारत मिशन,
वित्तीय प्रबंधन -पंचायत निधि, बजट, आय-व्यय, भुगतान प्रक्रिया, वाउचर एवं बिल लेखा संधारण, सामाजिक अंकेक्षण, आंतरिक आडिट निराकरण, जल जीवन मिशन,ई-पंचायत व्यवस्था – जनसंपदा पोर्टल, डिजिटल डीपीआर, ऑनलाइन भुगतान एवं रिपोर्टिंग पंचायत विकास योजना – जीपीडीपी तैयार करना, ग्राम की आवश्यकताओं का चिन्हांकन एवं प्राथमिकता निर्धारण विषय पर योजना प्रभारी अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।







































































