निकाय में सेवा सेतु शिविर हुआ सम्पन्न शिविर में 119 आवेदन हुए प्राप्त,मौके पर ही कई जनसमस्याओं का हुआ निराकरण

---Advertisement---

निकाय में सेवा सेतु शिविर हुआ सम्पन्न

शिविर में 119 आवेदन हुए प्राप्त,मौके पर ही कई जनसमस्याओं का हुआ निराकरण

डूमर कछार/राजनगर- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 4 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर का आयोजन डूमर कछार निकाय परिसर में किया गया

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार तत्काल कार्यवाही करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया गया।
शिविर में राजस्व, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य,पशुपालन,श्रम, जनजातीय कार्य,शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए।
विभागीय स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं,सेवाओं, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की गयी तथा मौके पर प्राप्त आवेदनों में से कई आवेदनों को मौके पर ही निराकृत कर दिया गया

सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 119 आवेदन प्राप्त हुए, अधिकारियों द्वारा आवेदनों की जानकारी दर्ज कर कई आवेदनों को मौके पर ही निराकृत कर दिया शेष को संबंधित विभागों को आवश्यक निराकरण के लिए प्रेषित किया गया

शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविरों का उद्देश्य आमजन को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके निकटतम क्षेत्र में उपलब्ध कराना, नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनना तथा उनका नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया,शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर नगर परिषद अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार चौरसिया के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ हुआ

इस अवसर पर श्री चौरसिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं जमीनी स्तर पर आम नागरिकों को मिल सके, सरकार के मंशा के अनुरूप यह शिविर आयोजित किया जा रहा है,आप सभी इस शिविर में भाग लेकर अधिक से अधिक शिविर का लाभ ले यही सरकार की मंशा है और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाएं पहुंच सके यह सरकार की सोच है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी शरद गौतम ने कहा कि आप नागरिकों के लिए लगाया गया है इसका अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए

जीतेंद्र चौहान सभापति ने ने कहा कि नगर परिषद डूमर कछार निरंतर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को पूर्ण कर प्रगति पथ पर अग्रसर है,साथ ही एल्डरमेन ममता पात्रों ने शासन की योजनाओं का लाभ लेकर जीवन मे समृद्धि लाने परिवार और समाज के विकास पर जोर दिया।

सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित:- मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से नगर को सुंदर एवं स्वच्छ रखने में निरंतर मेहनत करने वाले महिला एवं पुरुष सफाई मित्रों को अतिथियों के द्वारा सभी सफाई मित्रों का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया, नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाये रखने में उनके द्वारा किए जा रहे दायित्व निर्वहन और योगदान की सराहना की गयी।

इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति-:
सुश्री कंचना मेहता उपाध्यक्ष,नायब तहसीलदार संतोष चौधरी,सीएमओं शरद गौतम,जिले से आये सुरेंद्र सिंह,सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग,निकाय के पीआईसी मेंबर जितेंद्र चौहान,रवि सिंह,पार्षद विजेंद्र देवांगन,पार्वती सिंह,पार्षद प्रतिनिधि योगेश पालीवाल,एल्डरमेन ममता पात्रों,राकेश मिश्रा, पंचम पाव सहित भाजपा मंडल महामंत्री सचिन द्विवेदी,सांसद प्रतिनिधि बनगंवा मनोज सिंह,समर बहादुर सिंह,गजेंद्र सिंह सिकरवार,
संगीता साहू,मूलचंद गुप्ता,सुशीला महरा,भीम जायसवाल,सोनू कनौजिया,हरिलाल साकेत,मनोज सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधि,अधिकारी,समाजिक कार्यकर्ता महिला,युवा,पत्रकार एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी सहित आमजन उपस्थित थे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 4, 2026

October 4, 2026

October 4, 2026

October 4, 2026

October 4, 2026

October 4, 2026

Leave a Comment