नगर पालिका एवं नगर परिषद अध्यक्षों व पार्षदों से भाजपा संगठन ने किया संवाद, समस्याएं सुनीं और समाधान का दिलाया भरोसा

---Advertisement---

नगर पालिका एवं नगर परिषद अध्यक्षों व पार्षदों से भाजपा संगठन ने किया संवाद, समस्याएं सुनीं और समाधान का दिलाया भरोसा

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा बुधवार, 5 अगस्त 2026 को भाजपा जिला कार्यालय अनूपपुर में जिले की चार नगरपालिकाओं एवं छह नगर परिषदों के अध्यक्षों तथा वार्ड पार्षदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के जिला प्रभारी संजय साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं तथा उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।
बैठक के दौरान सबसे पहले संगठन पदाधिकारियों ने सभी पार्षदों से वन-टू-वन चर्चा कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं की जानकारी ली। इसके पश्चात नगर पालिका एवं नगर परिषद अध्यक्षों के साथ सामूहिक बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों, प्रशासनिक चुनौतियों तथा संगठनात्मक समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी संजय साहू ने कहा कि नगर पालिका एवं नगर परिषद के सभी अध्यक्ष और पार्षद आपसी तालमेल एवं समन्वय के साथ कार्य करें तथा नगर के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है और संगठन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है।
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने उपस्थित सभी अध्यक्षों एवं पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर संगठन की भावना के अनुरूप एकजुट होकर कार्य करें, जिससे विकास कार्यों में गति आए और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुई यह बैठक देर शाम तक चली। बैठक में जिले की सभी नगरपालिकाओं एवं नगर परिषदों के अध्यक्ष, वार्ड पार्षद एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने संगठन के समक्ष अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिन पर संगठन ने सकारात्मक पहल करते हुए समाधान का आश्वासन दिया। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment