नारी शक्ति का उत्सव बना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, बंकिम बिहार में खेल-प्रतियोगिताओं व रंग पंचमी के साथ महिलाओं ने मनाया उत्सव

---Advertisement---

नारी शक्ति का उत्सव बना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, बंकिम बिहार में खेल-प्रतियोगिताओं व रंग पंचमी के साथ महिलाओं ने मनाया उत्सव

जमुना-कोतमा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय मज़दूर संघ (बीएमएस) जमुना-कोतमा क्षेत्र द्वारा जमुना कॉलोनी स्थित बंकिम बिहार में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की मनोरंजक खेल-प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं और बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन का माहौल उत्साह, उमंग और उल्लास से भरा रहा

कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद एक के बाद एक रोचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बंद आंख दो प्रतिभागी एक थाली एक कपड़ा, गोला और बाटल, बॉल डिस्पोज़ल, गोले के अंदर-बाहर, गिलास में से नींबू निकालना, नींबू दौड़, बैलून डिस्पोज़ल, बॉटल में स्ट्रा डालना जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इसके अलावा गायन और नृत्य प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

इन खेलों में भाग लेकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। प्रतियोगिताओं के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान रंग पंचमी के अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ रंगोत्सव भी मनाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय मजदूर संघ जमुना-कोतमा क्षेत्र के अध्यक्ष विजय सिंह, महामंत्री रोशन, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए, जिससे महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनका मनोबल भी बढ़ता है।

भारतीय मजदूर संघ जमुना-कोतमा क्षेत्र के महामंत्री रोशन ने कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं, प्रतिभागियों और आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला शक्ति समाज की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और कार्यस्थल तीनों जगह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी महिलाओं के लिए ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

वहीं अध्यक्ष विजय सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परचम लहरा रही हैं। समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज की प्रगति का आधार है। भारतीय मजदूर संघ सदैव महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment