14 जून को बनेगा योग का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
अनूपपुर 10 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय द्वारा हाबिल्ड हैल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ योग से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। नागरिक टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस्डकॉल देकर इससे जुड़ सकते हैं।
मिस्डकॉल के पश्चात वॉट्सऐप चैटबॉट पर लिंक आएगा। टोल फ्री नंबर पर कॉल करने वाले सभी प्रतिभागी 14 जून को प्रातः 06ः15 बजे से वॉट्सऐप चैटबॉट पर आई लिंक पर क्लिक कर लॉग इन करेंगे और ऑनलाइन योग सत्र से जुड़ेंगे। ऑनलाइन योग सत्र से जुड़ने वाले सभी प्रतिभागियों को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का योग सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जिसे वे लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी विद्यार्थियों, युवाओं, वृद्धजनों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पहल से जुड़ें।






































