नागपुर स्वास्थ्य शिविर में 546 मरीजों की जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया निःशुल्क परामर्श

---Advertisement---

नागपुर स्वास्थ्य शिविर में 546 मरीजों की जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया निःशुल्क परामर्श

सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत आयोजित शिविर में NCD, चर्म, नेत्र, अस्थि और ENT सहित विभिन्न रोगों की हुई जांच

नागपुर। “सशक्त एमसीबी हर गांव, हर घर, हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं” की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागपुर में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 546 मरीजों की जांच कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के दौरान कुल 546 लोगों ने ओपीडी का लाभ उठाया। इनमें 186 मरीजों की NCD स्क्रीनिंग, 118 मरीजों की अन्य सामान्य रोगों के लिये जांच, 83 मरीजों की चर्म रोग संबंधी जांच, 56 मरीजों की नेत्र जांच, 43 मरीजों की अस्थि रोग जांच और 36 मरीजों की नाक-कान-गला (ENT) संबंधी जांच की गई। इसके अलावा 22 लोगों की ABHA आईडी बनाई गई तथा 2 लोगों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया गया। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित मरीजों को चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया। विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होने से स्थानीय ग्रामीणों को दूरदराज के अस्पतालों में जाने की आवश्यकता से राहत मिली। शिविर के दौरान पूर्व विधायक चंपा देवी पावले, जिला भाजपा उपाध्यक्ष यमुना पटेल, सरपंच ललन सिंह और मंडल अध्यक्ष मुनीम सिंह की उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में इस तरह के विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जाने की सराहना की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में पहुंचे मरीजों की जांच, परामर्श और स्वास्थ्य सेवाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया। सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया गया।
‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को समय पर जांच एवं उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment