मशीन के चपेट में आने से श्रमिक घायल
मामले को दबाने में लगी प्रबंधन
राजनगर
एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के राजनगर आर ओ उप क्षेत्र के 5/ 6 खदान में 29 जुलाई को द्वितीय पाली में मशीन के चपेट में आने से ठेका श्रमिक विनोद नामक श्रमिक को गंभीर चोटे आई है जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है वही इस पूरे मामले को प्रबंधन दबाने में लगी हुई है
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत कुमार दुबे नामक ठेकेदार के अंदर कार्य करने वाला ठेका श्रमिक विनोद 29 जुलाई को रूफ बेल्ट का कार्य कर रहा था जहां वह मशीन के चपेट में आ गया जिससे उसके पेट सहित अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई जिसे केंद्रीय चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ ले जाया गया जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उसे अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है जहां उसका पेट का ऑपरेशन होने के पश्चात उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। तो प्रबंध पूरे मामले को दबाने में लगी हुई है
वही इस संबंध में नाम न छापने के शर्त पर मजदूरों ने बताया कि उच्च प्रबंधन भले ही शून्य दुर्घटना का दावा करती है लेकिन खदान के अंदर जिन कार्यों को कुशल मजदूर से करना चाहिए उन कार्यों को अकुशल मजदूरों से कराया जाता है जिससे आए दिन इस प्रकार की घटनाएं घटती रहती है घटना किन कारणों एवं किन परिस्थितियों में घाटी वह डीएमएस जांच के पश्चात ही स्पष्ट हो पाएगा
वही इस संबंध में संबंधित अधिकारी कोई भी प्रक्रिया देने से बचते नजर आए

















