ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन और सीएसपी योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मोतीबाग चौक के पास पान की गुमटी से गांजा तस्करी करते एक युवक को पकड़ा।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी तुषार पिता पांडुरंग, उम्र 22 साल, निवासी चिटनिस चौक, धार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 455 ग्राम अवैध गांजा, 9000 रुपये नगद और एक सैमसंग मोबाइल जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 659/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट*के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गांजे के स्रोत को लेकर पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई में प्रेम सिंह हटिला, दीपचंद चंदेल, आर. शुभम, आर. सचिन, आर. राममूर्ति की सराहनीय भूमिका रही।







































































