मंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म
नीब करौरी बाबा की भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म को सभी ने सराहा
कोतमा। मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को नगर के जॉय सिनेमा में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस दौरान उनके साथ धर्मपत्नी अर्चना जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सहयोगी एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। फिल्म देखने के लिए करीब 200 कार्यकर्ता, पदाधिकारी और उनके सहयोगी पहुंचे
इस अवसर पर अजय सराफ, पुष्पेंद्र जैन, अभिषेक सराफ, ज्योति सोनी, सीमा ब्यौहार, संगीता सोनी, वंदना बरसैया, दीप्ति जायसवाल, रीना शर्मा सहित भाजपा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
संत समाज को देते है नई दिशा:
फिल्म देखने के बाद मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारत की संत परंपरा सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाती रही है। नीब करौरी बाबा का जीवन इसी महान संत परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है। बाबा की भक्ति, मानव सेवा और सभी के प्रति प्रेम का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है और समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखता है।मंत्री ने फिल्म देखने के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर थिएटर संचालक का भी आभार व्यक्त किया।
भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को पहुंचाती हैं फिल्में
भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति सोनी ने कहा कि फिल्में हमारी संस्कृति और विरासत को लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के साथ ‘छावा’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में सयुक्त रूप से देखी गई हैं। एकता के साथ फिल्म देखना सबसे यादगार रहेगा।


































































