मनेन्द्रगढ़ में “राइनों कार्निवाल” से बढ़ेगी स्वास्थ्य जागरूकता रंगारंग गतिविधियों के साथ होगा आयोजन

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 18वीं (विशेष भारत रक्षित) वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल चैनपुर द्वारा 28 मार्च 2026 को सुबह 06:30 बजे से 08:00 बजे तक परिसर में “राइनों कार्निवाल” का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में व्ही क्लब मनेन्द्रगढ़ तथा बटालियन के फिटनेस एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में एरोबिक्स, जुम्बा सहित कई मनोरंजक और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियां आयोजित की जायेगी। आयोजकों द्वारा बच्चों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे रंग-बिरंगी वेशभूषा में बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लें और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश फैलाएं।

उल्लेखनीय है कि यह आयोजन वाहिनी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता में बटालियन वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बटालियन चैलेंजर्स को 17 रनों से पराजित किया। इस मुकाबले में केप्टन प्रियांश ने 49 रन बनाकर और 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। रिले रेस (सीनियर वर्ग) में रोहन, राहुल, उमेश और प्रियांशु की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि हिमेश, आर्यन, रितेश और इयान की टीम द्वितीय स्थान पर रही वहीं रिले रेस (जूनियर वर्ग) में अरमान, रियान, अविनाश और आरू की टीम विजेता बनी तथा हर्षल, प्रतीक, अनमोल और रमन की टीम उपविजेता रही।

100 मीटर दौड़ में सीनियर गर्ल्स वर्ग में रिया पासवान ने प्रथम एवं श्रेया यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर गर्ल्स में अवर्णिका मिश्रा प्रथम और अदिति यादव द्वितीय रहीं। सीनियर बॉयज में प्रियांशु ने पहला और तन्मय ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि जूनियर बॉयज में कार्तिक प्रथम और आरव रात्रे द्वितीय स्थान पर रहे। इस प्रकार विभिन्न खेलों और गतिविधियों के माध्यम से आयोजन में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। आयोजकों को उम्मीद है कि “राइनों कार्निवाल” के जरिये लोगों में फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और अधिक बढ़ेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment