मनेन्द्रगढ़ में भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

---Advertisement---
  • जिला कांग्रेस कार्यालय में भूपेश बघेल का आत्मीय स्वागत, कांग्रेसजनों में दिखा उत्साह
  • पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर जुटे जिला और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के मनेन्द्रगढ़ आगमन के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों का उत्साह देखते ही बना। उनके कार्यालय पहुंचने पर जिला और ब्लॉक कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल नजर आया। कांग्रेस नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं फूलमालाओं से पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मनेन्द्रगढ़ आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिये उत्साहवर्धक है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूर्व विधायक भरतपुर सोनहत गुलाब कमरों ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचना संगठनात्मक मजबूती के साथ आपसी संवाद और एकजुटता को भी बढ़ावा देता है वहीं मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के विधायक प्रत्याशी रमेश सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का आगमन सभी कांग्रेसजनों के लिये प्रसन्नता का विषय है। उनके साथ मुलाकात और संवाद से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है।

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि भूपेश बघेल का युवाओं और छात्र संगठन के प्रति हमेशा मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा है। उनके आगमन से युवा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री का आगमन सभी कांग्रेसजनों के लिये सम्मान और गौरव का अवसर है। उनके स्वागत में जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी सहभागिता निभाई। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि भूपेश बघेल का मनेन्द्रगढ़ आगमन हम सभी के लिये गौरव और प्रसन्नता का विषय है। कांग्रेसजन आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिये लगातार कार्य कर रहे हैं। पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने उनके सानिध्य और मार्गदर्शन को कार्यकर्ताओं के लिये महत्वपूर्ण बताया वहीं जिला कांग्रेस महामंत्री रफीक मेमन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन से जिलेभर के कांग्रेसजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में सूरजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह, पूर्व विधायक गुलाब कमरों, मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के विधायक प्रत्याशी रमेश सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जिला कांग्रेस महामंत्री रफीक मेमन एवं पूनम सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण रामनरेश पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शहरी सौरव मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव एवं अमित पुरी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी, रामा यादव सहित पार्षदगण, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

भालूमाड़ा -मंगल भवन

November 29, 2026

MCB-चिकित्सा संस्थानों

November 29, 2026

Delhi Public School - Manendragarh

November 29, 2026

satish drivedi -Manedragarh

November 29, 2026

BCCL - Kabaddi

November 29, 2026

November 29, 2026

Leave a Comment